मनित ने किया शो को अलविदा, अल्लु अर्जुन ने बुर्ज खलीफा पर मनाया बेटी का बर्थडे, धर्मेन्द्र-सलमान की खबर भी पढ़ें

By: RajeshM Wed, 24 Nov 2021 2:26:39

मनित ने किया शो को अलविदा, अल्लु अर्जुन ने बुर्ज खलीफा पर मनाया बेटी का बर्थडे, धर्मेन्द्र-सलमान की खबर भी पढ़ें

जी टीवी पर आने वाला सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ लोग शुरू से ही पसंद कर रहे हैं। शो टीआरपी लिस्ट में हर हफ्ते टॉप 10 में शुमार रहता है। इसमें पिछले चार साल से ऋषभ लूथरा का किरदार निभा रहे एक्टर मनित जौरा ने शो को अलविदा कह दिया है। मनित ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में कहा कि इस साल जून में ‘प्रेम बंधन’ के खत्म हो जाने के बाद मैं यह सोचकर इस शो में पूरी तरह से शामिल हो गया था कि अब और अच्छा कुछ करेंगे लेकिन धीरे-धीरे लगने लगा कि मैंने इस कैरेक्टर को अपना सबकुछ दे दिया है।

मैंने शो छोड़ने से पहले बिल्कुल विचार नहीं किया और ये अचानक लिया गया फैसला था। हाल ही में मैंने शो में 20 मिनट लंबा सीक्वेंस शूट किया और उसी दौरान लगा कि अब इस सफर को खत्म करने का वक्त आ गया है। शो के निर्देशक ने मेरे फैसले पर हैरानी जताई और कहा कि ‘कुंडली भाग्य’ तुम्हारे बिना अधूरा है। मनित ने आगे की प्लानिंग के बारे में कहा कि आजकल बहुत अच्छा काम हो रहा है और वे जल्द ही कुछ अच्छा साइन करेंगे।


manit joura,allu arjun,dharmendra,Salman Khan,kundali bhagya,bollywood news in hindi ,मनित जौरा, अल्लू अर्जुन, धर्मेन्द्र, सलमान खान, कुंडली भाग्य, हिन्दी में बॉलीवुड समाचार

अल्लू अर्जुन की बेटी अरहा हुई पांच साल की

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने बेटी अल्लू अरहा का बर्थडे बेहद शानदार अंदाज में सेलिब्रेट किया। इसके लिए अल्लू ने मोटी रकम खर्च की। अर्जुन और स्नेहा की बेटी अरहा पांच साल की हो गई है। इस खास मौके पर अर्जुन ने उनके लिए एक भव्य पार्टी का आयोजन किया। अर्जुन ने इस खास दिन को यादगार बनाने की पूरी कोशिश की। अरहा के बर्थडे को स्टार माता-पिता ने दुबई के बुर्ज खलीफा में सेलिब्रेट किया। जन्मदिन का केक बेहद खास था। इस पर अरहा की प्यारी फोटो छपी हुई थी। अर्जुन ने बर्थडे की फोटो शेयर करते हुए एक इमोशनल नोट भी लिखा, हैप्पी बर्थडे माई प्रिंसेस।

मैं आपसे बहुत ज्यादा प्यार करता हूं चिन्ना बेबी। आशा करता हूं कि ये साल बहुत सारे रंग, ड्राइंग और यात्रा से भरा हो। 19 जुलाई को अर्जुन ने अरहा की फिल्मों में एंट्री को लेकर उत्साह व्यक्त करते हुए एक तस्वीर शेयर की थी। बता दें कि अर्जुन के एक बेटा भी है, जो अरहा से बड़ा है। उल्लेखनीय है कि इन दिनों फिल्म स्टार्स अपने बच्चों का जन्मदिन भव्य तरीके से मनाते हैं। हाल ही ऐश्वर्या राय व अभिषेक बच्चन ने अपनी बेटी आराध्या का 10वां जन्मदिन मालदीव में मनाया था।


manit joura,allu arjun,dharmendra,Salman Khan,kundali bhagya,bollywood news in hindi ,मनित जौरा, अल्लू अर्जुन, धर्मेन्द्र, सलमान खान, कुंडली भाग्य, हिन्दी में बॉलीवुड समाचार

धर्मेन्द्र ने सलमान खान पर फिर लुटाया प्यार

धर्मेन्द्र ने कई सालों तक अपनी एक्टिंग से फैंस के दिलों पर राज किया। 86 वर्षीय धर्मेन्द्र जितने खूबसूरत दिखते थे, उतनी ही उनकी फिटनेस भी कमाल की थी। इसीलिए उन्हें हीमैन की उपाधि मिल गई। धर्मेन्द्र ने जहां अकेले दम पर कई फिल्में हिट कराई, वहीं वे मल्टीस्टारर फिल्मों में भी अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे। धर्मेन्द्र आज भी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। पिछले दिनों उन्होंने बेटे सनी देओल के साथ हिमाचल प्रदेश की सैर की थी, जिसकी फोटो व वीडियो शेयर कर फैंस को अपने बारे में अपडेट दी। अब उन्होंने बुधवार को एक पोस्ट शेयर कर अपने पसंदीदा हीरो सलमान खान पर फिर से जमकर प्यार बरसाया है। धर्मेन्द्र ने पोस्ट में सलमान के साथ की 'बिग बॉस 14' फिनाले की एक थ्रोबैक फोटो भी शेयर की है।

साथ ही उन्होंने सलमान को उनकी लंबी उम्र के लिए आशीर्वाद दिया है। धर्मेन्द्र ने कैप्शन में लिखा, "इजहार ए चाहत...रोके नहीं बनता…….सलमान, तेरे प्यार को जी जान से प्यार। जीतो रहो।" उल्लेखनीय है कि सलमान भी धर्मेन्द्र से बहुत प्यार करते हैं और वे उनके बहुत बड़े फैन हैं। हाल ही में रणवीर सिंह के शो 'द बिग पिक्चर' में सलमान ने धर्मेन्द्र को अपना आदर्श बताया था। सलमान की तारीफ पर धर्मेन्द्र ने उनका आभार जताते हुए उनकी खूब सराहना कर शुभकामनाएं दी थीं।

ये भी पढ़े :

# इंदौर में हुआ सेक्स रैकेट का खुलासा, बांग्लादेश से युवतियों को लाकर किया जाता था सप्लाई, तीन गिरफ्तार

# पाली : किन्नर ने उठाई मजदूर की बेटी की शादी की जिम्मेदारी, गाजे-बाजे के साथ निकाली बिंदौली, उपहार में एलईडी, फ्रीज, 6 तोला सोना

# झुंझुनूं : मंत्री बनने के बाद बिगड़े बोल, बोले हेमा मालिनी अब बूढ़ी हो गई, बनाए कटरीना कैफ के गालों जैसी सड़क

# राजस्थान शिक्षा विभाग कर रहा बड़े फेरबदल की तैयारी, स्टूडेंट्स की संख्या के आधार पर तय होंगे टीचर्स

# राजस्थान में एक बार फिर बढ़ने लगे कोरोना मरीज, ज्यादा संख्या बुजुर्ग और बच्चों की

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com